समाजवादी छात्र सभा बरेली के पदाधिकारियों ने लखीमपुर कांड में शहीद हुए किसानों को दी श्रद्धांजलि

समाजवादी छात्र सभा बरेली के सभी पदाधिकारियों ने रूहेलखंड विश्वविद्यालय गेट पहुंचकर लखीमपुर कांड में शहीद हुए किसानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कैंडल मार्च निकाला. छात्र सभा अध्यक्ष मुकेश यादव एवं महासचिव विक्रांत सिंह पाल ने आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार करने की मांग की. संगठन के कोषाध्यक्ष शिवम प्रजापति ने कहा कि सरकार को फौरन आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए जिससे कि किसानों को न्याय सुनिश्चित हो सके.

गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही लखीमपुर में एक सभा के दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्रीय मंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ियों से कुचल दिया था जिससे 4 किसानों की मृत्यु हो गई थी.

कैंडल मार्च में उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, सौरभ वर्मा व तमाम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Post a Comment

0 Comments