ममता शाक्य को सैकड़ों समर्थकों के साथ पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बिल्सी विधानसभा की चर्चित नेत्री ममता शाक्य ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ लखीमपुर खीरी में हुई दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त व रोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आह्वान पर ब्लॉक परिसर में धरना देने के लिए तैयार हुए वैसे ही पुलिस प्रशासन ने ममता शाक्य को सैकड़ों समर्थकों के साथ हाउस अरेस्ट कर लिया. उसके उपरांत  समाजवादी पार्टी पिछड़ावर्ग के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने की मांग की तभी पुलिस प्रशासन ने उपजिलाधिकारी को  मौके पर बुला लिया. जिसके उपरांत ममता शाक्य, रामेश्वर शाक्य व उनके समर्थकों ने राज्यपाल के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप लखीमपुर खीरी में हुई घटना में मृत किसानों को दो दो करोड़ आर्थिक मुआवजा व प्रत्येक परिवार को एक एक सरकारी नौकरी व तीनो काले कानूनों को वापस लेने की मांग की. मांग की उन्होंने ये सरकार किसानों की विरोधी सरकार है इसने किसानों के हित में आज तक कोई अच्छा कार्य नही किया है. इस सरकार में हजारों किसानों ने आत्महत्या कर ली है और समाजवादी सरकार में किसानों का हमेशा ध्यान रखा गया है. 
इस मौके पर समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ,रामगोपाल बघेल ,मुशाहिद मालिक,मोहरसिंह यादव,सर्वेश यादव ,चंद्रभान यादव ,राममोहन यादव ,रामवीर सिंह, खुशी राम ,कलावती,गीता, दीपशिखा, चेतन यादव ,रामविदेश यादव ,फूला श्री,लालू यादव  हीरालाल  बौद्ध आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments