भोजीपुरा विधानसभा के दौली रघुवर दयाल गांव में सपा नेता एवं भोजीपुरा विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार मनोहर सिंह पटेल ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी इकठ्ठे हुए.कार्यक्रम में मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि योगी सरकार ने किसानों का शोषण तो किया ही है अब उनकी जान भी लेने पर आमादा है। लखीमपुर की घटना पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की पीड़ित परिवारों को तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब उनके हत्यारे पकड़े जाएंगे और उनको सजा होगी। मंत्री के बेटे और उसके साथी सत्ता के मद में चूर हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 में किसान, बेरोजगार, नौजवान, मजदूर, युवा, व्यापारी कर्मचारी मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। मनोहर पटेल ने भोजीपुरा के वर्तमान विधायक बहोरन लाल मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया जनता से मिलने भी नहीं आते इसलिए इस बार जनता समाजवादी पार्टी की पक्ष में वोट देगी.
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमल साहू ने कहा कि पिछड़ा वर्ग इस बार सपा के पक्ष में जोर-शोर से मतदान करेगा। साथ में आए हुए युवजन सभा के जिला अध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा की जनता समाजवादी पार्टी की पिछली योजनाओं को याद कर रही है और आने वाले समय में सपा की ही सरकार बनेगी । जनसंवाद कार्यक्रम में उनके साथ राहुल कश्यप मनोज कुमार पूर्व प्रधान , डॉ रतन गंगवार करण सिंह यादव, पूर्व प्रधान ठाकुरदास कश्यप , सत्यवीर गंगवार ,महेश लोधी भरत यादव, महेश लोधी, बेचेलाल लोधी, हीरा लाल लोधी, लीलाधर लोधी, गुड्डू, आदेश गंगवार , दिनेश पटेल, संतोष पटेल, अमित पटेल, आदेश पांडे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
0 Comments