मौर्य विकास संस्था के द्वारा 14वें सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन 21 नवम्बर 2021 प्रात: 09 बजे से

मौर्य विकास संस्था विगत 13 वर्षो से निरन्तर आदर्श विवाह समारोह का आयोजन करती आ रही है जो हमारे समाज की उपलब्धि है विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समाज का चौदहवा सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का आयोजन 21 नवम्बर 2021 प्रात: 09 बजे आयोजित किया जा रहा है.

वर्तमान समय में पुत्र और पुत्रियों की शादी विवाह महंगाई के बढ़ते प्रकोप के कारण एक जटिल समस्या बनती जा रही है जिससे समाज प्रभावित हो रहा है, अतः वैवाहिक अवसर पर फिजूल खर्ची को नियन्त्रित करने हेतु समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों की दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह ही एक निदान है, इसलिए सामाजिक सहभागिता, प्रेम और सौहार्द से इस समस्या के निराकरण हेतु संस्था अनवरत प्रयासरत है। संस्था के महामंत्री शिशुपाल मौर्य ने कहा कि अन्धविश्वास, रूढ़िवादिता, कुरीतिओं को त्यागकर महामानव गौतमबुद्ध के आदर्शों को अपनाते हुये, इस आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग एवं सहभागिता प्रदान करते हुए इस विशाल कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने हेतु अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीकरण संस्था द्वारा निर्धारित पंजीकरण फार्म भरवाने की कृपा करें| संस्था वर 21 वर्ष एवं वधु 18 वर्ष से अधिक आयु के ही विवाह सम्पन्न करायेगी। पात्र जोडे, एवं वांछित संख्या प्रशासनिक समन्वय होने पर उ.प्र. मुख्यमन्त्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ भी संस्था दिलाने का प्रयास करेगी। 

अधिक जानकारी के लिए आप मौर्य विकास संस्था के महामत्री शिशुपाल मौर्य से संपर्क कर सकते हैं. उनका मोबाइल न. 86500 47204 है.

Post a Comment

0 Comments