किसान आंदोलन में सैनी समाज का कोई प्रतिनिधि क्यों नहीं था. हमारे सब्जी-फल-फूल-आम-दलहन-तिलहन-लकड़ी उगाने वाले लघु सीमांत किसान-समाज के मुद्दे वहां कैसे उठेंगे.
वे लोग कौन हैं जिनको पूर्व सांसद माननीय राजकुमार सैनी जी RajKumar Saini जी से नफरत है क्योंकि वो हरियाणा में पिछड़े वर्ग के हक मांग रहे हैं. किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मा. राजकुमार सैनी को हरियाणा में चुनाव प्रचार नहीं करने देते. गांव में जहां थोड़ी भी जाट आबादी है राजकुमार सैनी पर हमले करते हैं क्यों भाईयों हमसे इतनी नफरत क्यों है आपको.
जो सैनी-शाक्य-मौर्य-माली-काछी-दांगी-कोईरी बहुत उछल रहे हैं उन्हें बता दूं आपके बहुसंख्यक समाज के द्वारा उगाई जाने वाली फसलों में किसी चीज का एमएसपी निर्धारित होता ही नहीं, न ही होने वाला है, न ही आंदोलन में आपके मुद्दों को उठाया गया है.
अब जो नए कानून ड्राफ्ट होंगे उसमें भी आपका प्रतिनिधि नहीं होगा, यह आंदोलन सिर्फ बड़े धान, गेहूं, गन्ना किसानों का है क्योंकि केवल 6% गेहूं-धान उगाने वाले बड़े किसानों को ही एमएसपी मिलती है.
इतनी मांग कर लो कि भविष्य में किसान के लिए बनने वाली हर नीति में आपके समाज का प्रतिनिधि रखा जाए, नहीं तो मूर्ख बनते रहो. नहीं तो यह मजबूत रहेंगे और आपके प्रतिनिधि को फिर से चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे.
अजगर समीकरण अभी मरा नहीं है, अजगर जिंदा है कभी भी आपको लपेट देगा.
~संतोष शाक्य
0 Comments