रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की उठी मांग

रोहिलखंड विश्वविद्यालय के छात्र आज कुलसचिव से मिले और उन्होंने कुलसचिव से छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की. विश्वविद्यालय में चुनाव बहाल करने के साथ-साथ छात्रों ने और भी कई मांगे कुलसचिव के समक्ष रखी हैं. छात्र वरिष्ठ छात्र नेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में कुलसचिव से मिलने पहुंचे थे.

छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए दवाई का छिड़काव करवाया जा. छात्रों ने विश्वविद्यालय में सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के लिए सीसीटीवी लगाए जाने की मांग की है. छात्रों का कहना था कि विश्वविद्यालय में शोध छात्र प्रवेश परीक्षा ठप पड़ी है इसे यूजीसी के निर्देशानुसार प्रति वर्ष होना चाहिए. ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है छात्रों का कहना था कि ठंड को देखते हुए विश्वविद्यालय में जगह-जगह अलाव का प्रबंध किया जाए जिससे कि छात्र ठंड से बच सकें.


वरिष्ठ छात्र नेता अभिषेक यादव ने बताया कि कुलसचिव ने जल्दी ही सभी समस्याओं के समाधान


Post a Comment

0 Comments