बरेली कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई 2 ने अपना यूट्यूब चैनल लांच किया

 

 आज बरेली कॉलेज बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो तथा तीन (बालिका वर्ग) द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई 2 का यूट्यूब चैनल "NOT ME BUT YOU"  की लॉन्चिंग हुई  तथा विशेष शिविर पूर्ण करने वाले और 240 घंटे पूर्ण करने वाले स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना, पुष्पांजलि तथा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।यूट्यूब चैनल के बारे में कार्यक्रम अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि यह चैनल राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को समर्पित रहेगा। इस चैनल पर समय-समय पर सामाजिक जागरूकता संबंधी, सामाजिक सुधार संबंधी किए जाने वाले कार्यक्रमों के वीडियोस अपलोड किए जाएंगे।

यूट्यूब चैनल के माध्यम से समाज के एक बहुत बड़े वर्ग तक विभिन्न गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाना सरल व  सुगम होगा। वह स्वयं सेविकाएं जो अपने एनएसएस के 2 वर्ष पूर्ण कर लेती हैं, उसके पश्चात भी एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों से जुड़ी रहेंगी। समापन में प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन द्वारा सभी स्वयंसेवकों को आशीर्वचन दिए गए। कार्यक्रम में बरेली कॉलेज बरेली के प्राचार्य डॉ अनुराग मोहन चीफ प्रॉक्टर डॉ वंदना शर्मा, सांख्यिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डा0 शुभ्रा कटारा, डा0 वी0पी सिंह, डॉक्टर आलोक खरे, कार्यक्रम अधिकारी कोमल मित्तल, अमिता गुप्ता तथा इकाई दो और तीन की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रही।

~द फाइंडर ब्यूरो

Post a Comment

0 Comments