उद्योगपति एवं समाजसेवी नेहाल सिंह लोधी, लोधी कल्याण महासभा के जिला महासचिव भगवत शरण लोधी, लोधी महासभा के जिला उपाध्यक्ष राम वर्मा, मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोधी समाज के प्रधान एवं बीडीसी सदस्य भारी संख्या में मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि निहाल सिंह लोधी ने कहा कि हमारे समाज के बच्चों को आईएएस पीसीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समाज की मदद करते रहेंगे।
इसके साथ ही मुख्य अतिथि स्वामी जय करुणानंद लोधी उर्फ स्वामी जी लंबे अरसे के बाद एक सामाजिक मंच पर दिखाई दिए जो मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक का कड़ा विरोध करते हुए दिखे। उन्होंने कहा मीरगंज क्षेत्र का विधायक रहते हुए भी विधायक ने मीरगंज क्षेत्र में लोधी समाज के लोगों को जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख व प्रधान, बीडीसी सदस्य बनने से रोकने की कोशिश की उन्होंने कहा कि जो विधायक हमारे समाज को आगे बढ़ने से रोकेगा तो उसे लोधी समाज स्वीकार नहीं करेगा। इतना ही नहीं स्वामी जी मीरगंज के वर्तमान विधायक की आलोचना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक जी का सहयोग नहीं करने की अपील की
रिपोर्ट- दयाराम मौर्य, मीरगंज, बरेली
0 Comments