17 फरवरी, बरेली, रिपोर्ट- संतोष शाक्य | आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे आयुष मंत्रालय- भारत सरकार, सूर्या फाउंडेशन व इंटरनेशल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (आई.एन.ओ.) के सहयोग से "रोग मुक्त भारत अभियान" प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम, के.बी.एस.आर. परीक्षा (आई एन ओ) जोनल कोऑर्डिनेटर (क्षेत्रीय संयोजक) प्रीति अग्रवाल के द्वारा जिला बरेली के द्वारा शुरू किया जाएगा।
यह अभियान जी. जी. आई. सी. सिटी रोड, अजय गर्ल्स इंटर कॉलेज, शिवपुरी कुंवरपुर, श्री जेवीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज, शास्त्री नगर, आदर्श बाल विद्या मंदिर, रजपुरा रोड इज्जत नगर, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल, मिलाई रजपुरा रोड इज्जत नगर, श्रीमती मनकोरा देवी जूनियर हाई स्कूल, महलाऊ, लिली जूनियर हाई स्कूल, नीम के चढ़ाई गुलाब नगर, गरीब नवाज जूनियर हाई स्कूल, पुराना शहर, फेज ए आम सकलाना जूनियर हाई स्कूल, ठिरिया निजावत खां कैन्ट निम्न स्कूलों में जिला संयोजक योगाचार्य महेश चंद्र जी, प्राकृतिक चिकित्सक डॉक्टर विपुल श्रीवास्तव जी, योगाचार्य रवि गंगवार जी, सीमा जी, अमर सिंह जी के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे ।
उपरोक्त जानकारी क्षेत्रीय संयोजक रोहिलखंड जोन प्रीति अग्रवाल ने हमें दी।
0 Comments