बरेली के विशाल मौर्य को मिला इंस्पायरिंग पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर का खिताब

27 अगस्त 2022 को शिक्षा व बाल श्रम के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए दिल्ली की संस्था मौर्य फाउंडेशन के फाउंडर विशाल मौर्य को टी.पी.एल. की तरफ से इंस्पायरिंग पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि संस्था द्वारा भारत में ही नहीं कई अन्य देशों में भी शिक्षा व लापता बच्चों के लिए काम किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में जब पूरे देश में ऑक्सीजन और खाने की किल्लत हो रही थी तब विशाल मौर्य की पूरी टीम उनके वॉलंटियर के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन व खाने की व्यवस्था करवाई। इनके द्वारा 2011 में फाइंड मिसिंग चिल्ड्रन और नो मोर मिसिंग कैंपेन की शुरुआत की। अब ये और इनके साथी हरियाणा क्राइम ब्रांच से एएसआई अमर सिंह, बाल श्रम से पीड़ित बच्चों की काउंसलिन करवाके उन्हें मुफ्त पढ़ा रहे हैं। इनके कई अवेयरनेस कैंपेन से प्रेरित होकर कई लोग अलग-अलग राज्यों में ग्रुप बनाकर मुफ्त में पढ़ा रहे हैं और अन्य सामाजिक कार्य कर रहे हैं। विशाल फिक्शन राइटर भी हैं और उनकी अन्य उल्लेखनीय कृतियों में बेपनाह प्यार कहानी और मिसिंग, बाल मजदूरी, डिप्रेशन से लड़ने जैसे कई लेख शामिल हैं। इन्होंने हमार गंगा जैसी बाल तस्करी से संबंधित और कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है। संस्था और इनके कामों को देखते हुए दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित रोबोटिक्स सर्जन डॉ. सौरभ दीक्षित जी ने विशाल मौर्य को इंस्पायरिंग पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments