लखनऊ। झमाझम बारिश होने के बाद एक हफ्ते से भारी गर्मी और उमस से परेशान लखनऊवासियों ने आज राहत की सांस ली। पिछले 1 महीने से लखनऊ में भारी गर्मी पड़ रही है जिससे कि लोग परेशान हो गए थे। भारी गर्मी के बीच बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे थे। लेकिन आज लंबे इंतजार के बाद लखनऊ वासियों ने चैन की सांस ली जब लखनऊ में भारी बारिश हुई। हजरतगंज, महानगर, अलीगंज, गोमतीनगर सभी जगह तेज बारिश हुई।
~जन प्रख्यात ब्यूरो, लखनऊ

0 Comments