दिनांक 25/09/2022 को सम्यक पार्टी बरेली मंडल की समीक्षा बैठक महामाया बिहार पब्लिक स्कूल बरेली में संपन्न हुई, जिसमें पूर्व आई.ए.एस./पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सम्यक पार्टी के संस्थापक/पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 शिवप्रसाद विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे।
इस दौरान बरेली मंडल के समस्त जनपदों के जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंडल के समस्त जिलाध्यक्षों ने अपने जिले में पार्टी की विस्तार की अब तक की रूपरेखा अध्यक्ष के समक्ष समीक्षा के रूप में प्रस्तुत की।
बैठक को सम्बोधित करते हुये पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य ने मंहगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसानों, नौजवानों की समस्याओं भ्रष्टाचार जैसे गम्भीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि सम्यक पार्टी शोषित, वंचित, गरीब, आमजन के साथ है। सम्यक पार्टी को बहुसंख्यकों की लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जा रहा है। जिसको बढाने में सभी लोग तन, मन, धन, से जुट जायें। सम्यक पार्टी के संविधान में ही पूर्ण लोकतंत्र का प्रावधान हैं, जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सभी पदों का कार्यकाल निर्धारित हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि बरेली मंडल के समस्त जिलों में सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक ले जाने और बूथ स्तर तक प्रचार-प्रसार में जुट जाने के लिए अपील की।
इस दौरान बरेली मंडल में पार्टी के विस्तार के लिए कई अन्य निर्णय भी लिए गये। साथ ही मंडल के जिलो में तेजी से प्रचार प्रसार के लिए विचार विमर्श हुआ। यहां सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने विचार रखें।
इस अवसर पर सम्यक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिव प्रसाद विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हवलदार सिंह शाक्य, प्रदेश सचिव विजय सिंह, प्रदेश सचिव अतुल यादव, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र मौर्य, जिला अध्यक्ष मुन्नालाल मौर्य, जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह यादव, जिला महामंत्री संतराम वर्मा, जिला सचिव यकूब खान मास्टर, जिला सचिव वरूण कुमार प्रजापति, जिलाध्यक्ष महिला सभा विनीता चौधरी, डॉ0 सौदान सिंह शाक्य, सरदार महेन्द्र सिंह पाली, सरदार उत्तमजीत सिंह, डी. सालोमन, गीता मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
समीक्षा बैठक का कुशल संचालन सौदान सिंह शाक्य ने बखूबी किया एवं अध्यक्षता मुन्ना लाल मौर्य ने की।

0 Comments