उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज बरेली में रहे. उन्होंने निगम पार्षद एवं नगर निगम बरेली के पूर्व उपसभापति अतुल कपूर के गज ग्रीन विला आवासीय कॉलोनी का उद्घाटन किया.
अतुल कपूर के द्वारा गज ग्रीन विला की ओर से बदायूं रोड स्थित पराग फैक्ट्री के सामने बीडीए अप्रूव्ड आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। इस कॉलोनी में सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण एक आम आदमी के सपनों का घर तैयार किया जा रहा है। इसका शुभारंभ आज वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री सुरेश खन्ना जी ने किया।
हमसे बात करके हुए अतुल कपूर ने कहा कि हमने आम आदमी के सपनों का घर बनाया है जिसकी बुकिंग शुरू हो गई है, कई लोगों ने आज ही बुकिंग कराई है.
0 Comments