आम आदमी पार्टी नेत्री कृष्णा भारद्वाज ने बोला योगी सरकार पर हमला, बिहारकलां में आयोजित की गई थी सभा

बरेली | संवाददाता-संतोष शाक्य| आम आदमी पार्टी की एक जनसभा वार्ड नं 10 विहार कला में शहर विधानसभा से आम आदमी पार्टी की संभावित प्रत्याशी कृष्णा भारद्वाज के समर्थन में आयोजित की गई. सभा का आयोजन युवा कार्यकर्ता सुहैल, तनवीर आदि कार्यकर्ताओं ने किया. सभा का संचालन पूर्व जिला सचिव व वरिष्ठ आप नेता मोहम्मद मियां ने किया. सभा को संबोधित करते हुए शहर

विधानसभा संभावित प्रत्याशी कृष्णा भारद्वाज ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी  2022 का विधानसभा चुनाव जनता की बुनियादी सुविधाओं को ध्यान में रखकर दिल्ली मॉडल की तर्ज पर लड़ा जाएगा.

कृष्णा भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है जिस तरह लखीमपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्र ने शांति पूर्वक तरीके से प्रर्दशन कर रहे किसानों को अपनी गाड़ी तले रौंद कर मार डाला इससे यह साबित हो गया कि मोदी योगी सरकार किसान विरोधी सरकार है. अगर प्रधानमंत्री जी वास्तव में पीड़ित परिवार को इंसाफ देने की बात करते तो उन्हें चुप्पी तोड़नी चाहिए और अपने मंत्री अजय मिश्र को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए और बाप बेटे को तत्काल गिरफ्तार करने का फरमान जारी कर देना चाहिए. 

सभा को संबोधित करते हुए मोहम्मद मियां ने कहा कि जिस तरह क्षेत्र की जनता का आम आदमी पार्टी के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है उससे एक बात साफ जाहिर है कि भारतीय जनता पार्टी की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी दिल्ली की तरफ 403 सीटों में 380 से अधिक सीटों के साथ जीत दर्ज कर सरकार बनायेगी. 

पूर्व जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा आज उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की लहर चल रही है लोगों का आप में बढ़ता विश्वास आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ती आस्था व युवाओं का आम आदमी पार्टी की सक्रिय राजनीति में बढ़ता रुझान पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा में उमड़ता कार्यकर्ता व आम जनता का हुजूम यह अहसास दिलाने के लिए काफी है की आप उतर प्रदेश में बसपा कांग्रेस को पछाड़ कर तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. जिस तरह से हाल ही में पार्टी ने ज्वलंत मुद्दों पर सड़क पर उतर कर आम जनता के हितों के लिए जो संघर्ष किया है उससे पार्टी भाजपा का विकल्प बनकर उभरी है. सभा में वक्ताओं ने अपने अपने विचारो से भाजपा पर चौतरफा हमला किया. सभा में उपस्थित रहने वालोें में मुख्य रूप  से जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, संभावित शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा भारद्वाज, पार्टी की नेता शालिनी, सौरभ शर्मा, मोहम्मद मियां, सुहैल तनवीर, रामऔतार सक्सेना, डाक्टर तनवीर अहमद, रजा खान आदि के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता की जनता उपस्थित रही.

Post a Comment

0 Comments