समाजवादी पार्टी बरेली के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के द्वारा विभिन्न प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तरीय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित हुए शिवचरण कश्यप एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रहे शुभलेश यादव को मौजूदा जिला अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया. इसी क्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत हुए विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह यादव का भी जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने माला पहनाकर स्वागत किया, साथ में विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव एवं राकेश प्रजापति का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया इन दोनों को युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है.
कार्यक्रम समाजवादी छात्र सभा की सचिव उमेश यादव ने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव शिव प्रताप सिंह यादव का स्वागत किया. छात्र सभा कोषाध्यक्ष शिवम प्रजापति ने युवजन सभा नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव राकेश प्रजापति का फूल माला पहनाकर स्वागत किया.
कार्यक्रम के बाद हमने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव शिव प्रताप सिंह यादव से बात की तो उन्होंने कहा कि वे सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे एवं 2022 में सरकार बनाने के लिए पूरा दमखम लगा देंगे.
0 Comments