बरेली काॅलेज, बरेली एनएसएस यूनिट- प्रथम व भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में वनस्पति शास्त्र के अध्यापकों, शोधार्थियों व छात्र- छात्राओं के लिए पौधों की पहचान एवं उनके हरबेरियम(पादप संग्रहालय) निर्माण की क्रियाविधि पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला (ऑनलाइन) का आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को किया जाएगा|
कार्यशाला में भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक/ विषय विशेषज्ञ प्रतिभागियों को पौधों की पहचान तथा उनको हजारों वर्षों तक संरक्षित करने की क्रिया विधि अलग-अलग सत्रों में बताएंगे .
आप सभी को विदित हो कि पौधों की पहचान व उनके हरबेरियम(पादप संग्राहलय) का निर्माण वनस्पति शास्त्र की अन्य सभी शाखाओं जैसे बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री इत्यादि के अध्ययन का आधार स्तंभ है, यदि किसी पौधे के कुल, वंश अथवा प्रजाति के बारे में प्राथमिक जानकारी नहीं हो तब उस पौधे से संबंधित अन्य शोध कार्य शुरू नहीं किए जा सकते इसलिए अन्य शाखाओं के अध्ययन से पहले आसपास मौजूद अथवा विलुप्त हुए पौधों के बारे में संपूर्ण जानकारी अत्यंत आवश्यक होती है तथा यह जानकारी हरबेरियम (पादप संग्रहालय) के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है. पौधों से संबंधित विभिन्न प्रकार के अध्ययनों में हरबेरियम (पादप संग्रहालयों) की महत्वपूर्ण भूमिका है.
कार्यशाला में प्रतिभागियों की रूचि व महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में वनस्पति शास्त्र पर शोध, अध्ययन, अध्यापन करने वाले लगभग 2000 प्रतिभागी अब तक पंजीकरण कर चुके हैं
कार्यशाला पूरी तरह निशुल्क है जिसमें पंजीकरण की अंतिम तिथि दिनांक 28.10.2021 की शाम 7:00 बजे तक है.
पंजीकरण कराने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
0 Comments