छात्र नेता अभिषेक यादव ने समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेहा यादव का किया जोरदार स्वागत

 बरेली| 23अक्टूबर| रोहिलखंड विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभिषेक यादव ने समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेहा यादव के प्रथम बार बरेली पहुंचने पर स्वागत किया. अभिषेक यादव मौजूदा समय में रोहिलखंड विश्वविद्यालय के शोध छात्र भी है. अभिषेक यादव अपने सहयोगियों के साथ बीसलपुर चौराहे पर पहुंचे और नेहा जी का जोरदार स्वागत किया.
अभिषेक यादव रोहिलखंड विश्वविद्यालय में लंबे समय से काम कर रहे हैं. उन्होंने रूहेलखंड विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा को मजबूत करने में महती भूमिका अदा की है. वे बरेली में छात्र राजनीति का एक महत्वपूर्ण चेहरा रहे हैं.

विगत कुछ वर्षों से रोहिलखंड विश्वविद्यालय में छात्र हितों को लेकर लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं.  छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, छात्रावास संबंधी समस्याएं, रिजल्ट संबंधी समस्याएं एवं छात्रवृत्ति जैसी समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं.
नेहा यादव के स्वागत के दौरान उनके साथ श्यामवीर यादव आयुष गंगवार खड़क सिंह गजेंद्र कश्यप आदि लोग भी मौजूद रहे.

~संतोष शाक्य, द फाइंडर ब्यूरो

Post a Comment

0 Comments