सपा के मौर्य सम्मेलन में जुटी अप्रत्याशित भीड़, जिलाध्यक्ष अगम मौर्य का बढ़ेगा कद

रेली में सपा के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य के द्वारा आयोजित मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाह सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग जुटे. सम्मेलन में अप्रत्याशित रूप से भीड़ देखने को मिली. सम्मेलन में इतनी बड़ी संख्या में भीड़ थी कि सभा स्थल भर जाने के बाद हजारों की संख्या में लोग बाहर खड़े रहे. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने शिरकत की. 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि अब मौर्य समाज सपा के साथ खड़ा है और सपा की सरकार बनाने जा रहा है. आगे बोलते हुए अगम मौर्य ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि मौर्य समाज को मैं इकट्ठा नहीं कर पा रहा हूं आज मौर्य समाज ने मेरे द्वारा बुलाए गए सम्मेलन में इकट्ठे होकर सच्चाई को बता दिया है कि पूरा समाज मेरे साथ खड़ा है. अगम मौर्य बीजेपी की तीखी आलोचना की और कहा कि बीजेपी ने 2017 में मौर्य समाज का चेहरा दिखाकर मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था और बाद में धोखा दिया. अगम मौर्य ने कहा कि आज बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं लेकिन बीजेपी के विधायक और पुलिस ने हमारे बहुत से लोगों को सभा स्थल तक नहीं पहुंचने दिया उन्होंने भोजीपुरा विधायक बहोरनलाल मौर्य पर भी आरोप लगाया कि वे लोगों को सभा स्थल तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं. 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में सपा सरकार बनने पर सभी वर्गों का सम्मान किया जाएगा उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बहुत जाती हुई है सपा सरकार बनने पर किसानों को फसल का उचित दाम दिया जाएगा. 
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने कहा कि मौर्य समाज के साथ लगातार अत्याचार हो रहा है लेकिन बीजेपी सरकार उन्हें न्याय नहीं दे रही है. सिनोद शाक्य ने  कानपुर में मौर्य समाज की लड़की के साथ हुए रेप और हत्या के मामले को भी उठाया.

Post a Comment

1 Comments