सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्षा लीलावती कुशवाह सपा नेता गोविंद सैनी के घर पहुंची.

बरेली| संतोष शाक्य | सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती लीलावती कुशवाह बरेली के सपा नेता गोविंद सैनी के घर पहुंची. गोविंद सैनी के साथ सैकड़ों सैनी, शाक्य, मौर्य समाज के युवाओं ने गोविंद सैनी के निवास स्थान पर श्रीमती कुशवाह का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के बरेली जिला अध्यक्ष अगम मौर्य एवं पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, महिला सभा जिलाध्यक्ष भारती चौहान, महिला सभा बरेली जिला महासचिव सीमा श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव प्रदीप मौर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीस बेग, महानगर सचिव मोहर सिंह लोधी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य सुनील गुप्ता, राजेश मौर्य, श्रीमती नीरज तिवारी राष्ट्रीय सचिव, सपा भी उपस्थित रहे.


गोविंद सैनी के निवास स्थान पर मीडिया से बात करते हुए श्रीमती लीलावती कुशवाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार सपा सरकार बनने जा रही है उन्होंने महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, महंगाई जैसे मुद्दों पर योगी सरकार की कड़ी आलोचना भी की. उन्होंने कहा कि सिलेंडर के दाम बढ़ते जा रहे हैं जिससे कि घर चलाना मुश्किल हो रहा है. आगे श्रीमती कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों की सरकार है उसे गरीबों की कोई चिंता नहीं है.

इस मौके पर कार्यक्रम में शिवम् प्रजापति, वीडी मौर्य, सुशील मौर्य, देवेंद्र मौर्य, अशोक श्रीमाली, अशोक सैनी, भूपेंद्र मौर्य आदि सामाजिक कार्यकर्ता व सैकड़ो की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे.

Post a Comment

0 Comments