बरेली|अरूणा फाउंडेशन एवं नमन आर्ट स्कूल के द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में जीआरएम स्कूल की छात्रा साक्षी मौर्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. साक्षी जीआरएम स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ती हैं.
बता दें कि गांधी जयंती के अवसर पर अरुणा फाउंडेशन और नमन आर्ट स्कूल के द्वारा बरेली स्पोर्टस स्टेडियम में आर्ट कंपटीशन रखा गया था जिसमें बरेली के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 बच्चे आए थे.
साक्षी मौर्य ने बदलते भारत को प्रदर्शित करते हुए बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग बनाई. प्रतियोगिता के आयोजक अरुणा फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कपूर एवं नमन आर्ट स्कूल के संस्थापक नमन सक्सेना ने साक्षी मौर्य की पेंटिंग की बहुत तारीफ की. कार्यक्रम में पहुंची महिला एवं बाल विकास अधिकारी नीता अहिरवार जी ने भी साक्षी मौर्य की पेंटिंग की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
द्वितीय स्थान मिलने पर हमने साक्षी से बात की तो उन्होंने कहा कि पहले से ही उनकी कला में रुचि है और वे कला के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं.
साक्षी के पिता शत्रुघ्न मौर्य महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कार्यरत हैं. उन्होंने साक्षी के द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने पर खुशी जाहिर की.


0 Comments