बरेली: एबीवीपी बरेली द्वारा पटेल चौक पर "जिहादी मानसिकता" का पुतला दहन


आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर द्वारा बरेली महानगर के पटेल चौक चौराहे पर त्रिपुरा प्रदेश के केलाशहर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शिवाजी सेन पर सदस्यता करने के दौरान स्कूल के स्टाफ की शह पर मोहम्मद नजमुल इस्लाम पुत्र बोसिर अली एवं उसके साथियों द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू बाजी कर घायल कर दिया गया. इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर द्वारा पटेल चौक चौराहा पर तथाकथित "जिहादी मानसिकता" का पुतला दहन किया गया। इस पर महानगर विस्तरिका अवनी यादव द्वारा दोषियों पर कार्यवाही की मांग की गई. इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत देवल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद त्रिपुरा प्रदेश सरकार से इन जिहादी मानसिकता वाले लोगों की जल्द गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करती है अन्यथा विद्यार्थी परिषद पूरे देश में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर महानगर मंत्री हर्ष अग्रवाल, निखिल राजपूत, अनिकेत शर्मा, रोहन राजपूत, शिवम सक्सेना, आदित्य सक्सेना, अंकुश शर्मा, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

-द फाइंडर ब्यूरो, बरेली





Post a Comment

0 Comments