ग्राम पंचायत करेली में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से, सूर्या फाउंडेशन और इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा रोग मुक्त अभियान के अंतर्गत योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 6 मार्च 2022 को किया जाएगा। यह प्राकृतिक चिकित्सा शिविर उत्तर प्रदेश राज्य के जिला बरेली निवासी प्रीति अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक, आई.एन.ओ, (रूहेलखंड जोन, उत्तर प्रदेश) तथा जिला संयोजक योगाचार्य महेश चंद्र, डॉ दीपमाला शर्मा, योगाचार्य नमिता खरे, राजेन्द्र जी, राज सिंह तथा ज्योति ठाकुर, संचालिका, निशुल्क शिक्षा केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचार प्रसार हेतु राष्ट्रीय नेचुरोपैथी संस्थान(NIN) पूरे देश में 18 नवंबर 2021 से लेकर 15 अगस्त 2022 तक प्राकृतिक चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर रहा है। आयुष मंत्री भारत सरकार के द्वारा यह योजना बनाई गई है। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन की क्षेत्रीय संयोजक, रोहिलखंड जोन, प्रीति अग्रवाल ने हमें यह जानकारी दी।
0 Comments