युवा उद्यमी मिथिलेश कुमार को सम्यक पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

लखनऊ के युवा उद्यमी और सामाजिक चिंतक मिथिलेश कुमार को सम्यक पार्टी का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। सम्यक पार्टी देश की वंचित जमात की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी होने और सभी वंचित वर्गों के नेतृत्व का दावा करती रही है।

सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शिव प्रसाद विश्वकर्मा ने मिथिलेश कुमार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर सम्यक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद शाक्य भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामाजिक परिवर्तन मिशन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एस. अकमल भी उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा की सम्यक पार्टी सभी वंचित वर्गों का नेतृत्व करती है। यहां सभी वंचित वर्गों को प्रतिनिधित्व और नेतृत्व देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्यक पार्टी वंचित वर्गों की एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें एक आम कार्यकर्ता भी प्रदेश और देश का नेतृत्व कर सकता है। 

सम्यक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद शाक्य ने बताया कि सम्यक पार्टी में किसी एक परिवार या एक जाति का एकाधिकार नहीं होगा, यह सभी वंचित, शोषित, पीड़ित, जातियों-समुदायों को लेकर चलेगी।

इस अवसर पर सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि सम्यक पार्टी जल्दी ही 2024 के चुनाव की तैयारी में लग जाएगी।

रिपोर्ट- द फाइंडर ब्यूरो

Post a Comment

0 Comments