आयुष मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश से तथा आई.एन.ओ, सूर्या फाउंडेशन सहयोग द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रोग मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे भारत में प्राकृतिक चिकित्सा व योग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी श्रंखला में उत्तर प्रदेश बरेली में श्योर इंटरनेशनल स्कूल अटामांडा में प्रीति अग्रवाल (जोनल कोऑर्डिनेटर आई.एन.ओ, रूहेलखंड जोन उत्तर प्रदेश) और डॉक्टर राजेंद्र योगी जी के द्वारा योग व प्राकृतिक चिकित्सा तथा डाॅ. शिव कुमार शर्मा जी के द्वारा एक्यूप्रेशर शिविर लगाकर प्रतिभागियों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा तथा "कौन बनेगा स्वास्थ्य रक्षक" बिंदुओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य जी व प्रबंधक सहित कुल 150 छात्र-छात्राओ के साथ अध्यापक व अध्यापिकाओं की उपस्थिति रही ।

0 Comments