कविता- शिक्षा की देवी माता सावित्रीबाई फुले आई - प्रिया मौर्य

भारत मे शिक्षा की ज्योति जलाने वाली 

शिक्षा की देवी आयी।

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका 

कहलाने वाली शिक्षा की देवी आयी।।


रूढ़िवादी परम्पराओं को तोड़कर

नारी को आगे कदम बढ़ाने की राह 

दिखाने वाली शिक्षा की देवी आयी।।

नारी के अंधकारमय जीवन को

प्रकाशमय बनाने वाली शिक्षा की देवी आयी।। 


नारियों के मान-सम्मान,

हक अधिकारों के लिये 

आजीवन संघर्ष करने वाली 

शिक्षा की देवी आयी।।


नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता

कहलाने वाली शिक्षा की देवी आयी।।


किसी जाति वर्ग विशेष की महिलाओं के 

लिये नही वरन सम्पूर्ण भारत की 

महिलाओं के लिये कीचड़,पत्थर का 

मार झेलने वाली शिक्षा की देवी आयी।।

-प्रिया मौर्या 

विधि छात्रा

राजेंद्र सिंह 'रज्जू भईया ' राज्य विश्वविद्यालय,

प्रयागराज

Post a Comment

0 Comments