गुर्जर समाज, बरेली के द्वारा सरदार पटेल जयंती के अवसर पर निकाली गई विशाल गुर्जर एकता बाइक रैली

31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 147वीं जयंती के अवसर पर बरेली में गुर्जर समाज द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज मार्ग तुलशेरपुर से कार्यक्रम के अतिथि बरेली के सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, अरुण कुमार, मंत्री, एवं पर्यावरण उ.प्र., उमेश गौतम, महापौर, बरेली एवं महाराज सिंह, MLC के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

रैली के आयोजक मंडल के सदस्य नीरज सांगा जी ने बताया सरदार पटेल देश के पहले उप प्रधानमंत्री और प्रथम गृह मंत्री थे जिन्होंने देश की 550 से अधिक रियासतों को भारत संघ में विलय किया उन्होंने बताया कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं और हमें उनसे राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा मिलती है। आयोजक मंडल के सदस्य गजेंद्र पटेल जी ने बताया कि जिस तरह सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए काम किया। हम सबको जाति से जमात की ओर बढ़ना चाहिए और देश की एकता और अखंडता में योगदान देना चाहिए। आयोजक मंडल के प्रमुख सदस्य बागेश गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में शहर एवं बरेली और आसपास के गुर्जर समाज के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम में अन्य सभी वर्गों का भी व्यापक समर्थन मिला।

कार्यक्रम में राधे गुर्जर (नामित पार्षद), ओमवीर गुर्जर, जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग, भाजपा, आंवला, नीरज सांगा, निर्भय गुर्जर, महामंत्री, भाजपा, महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रदेश महासचिव, गुर्जर महासभा, धारा सिंह, जिला अध्यक्ष, गुर्जर महासभा, बरेली, जगपाल भाटी, गजेन्द्र पटेल, संस्थापक, कुर्मी गुर्जर एकता मंच, मिलाप सिंह ,बीरेश गुर्जर आदि ने अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डा0 गुर्जर सत्यवीर पटेल, प्रधान ने किया। वागेश सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह ,स्वदेश गुर्जर,  गजेंद्र सिंह, नरेन्द्र गुर्जर एवम् डा. सतीराम गुर्जर, भूप सिंह मंडल अध्यक्ष, गुर्जर महासभा, का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments