समण संघ बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा, करमपुर चौधरी में लगी लघु संगीति

समण संघ की बरेली शाखा द्वारा ग्राम करमपुर चौधरी में लघु समण संगति का आयोजन किया गया। इसके साथ ही समण संघ ग्रामीण क्षेत्रों में फैलना शुरू हो गया। 

संगति में समण संघ के प्रवक्ता के द्वारा समण विचारधारा, समण संघ के 10 गोल्डन नियम, संविधान की प्रस्तावना, समण महापुरुषों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। समण संघ के प्रवक्ता ने बताया कि समण संघ का उद्देश्य देशभर के समण लोगों के बीच विमर्श स्थापित करना है, उनके बीच समता स्थापित करना है एवं भेदभाव, ऊंच-नीच की व्यवस्था को खत्म करना है। उन्होंने यह भी बताया कि देश भर के ओबीसी, एससी, एसटी, किसान जन्मजात समण हैं और उन्हें सक्रिय बनाने के लिए समण संघ काम कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि देश में समणों की संख्या 90% है।

लघु संगीति में करमपुर चौधरी के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments