दिवाली के पहले मोदी सरकार ने महंगाई से निजात देने के लिये बड़ा फैसला लिया है. मोदी सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये की कटौती करने का ऐलान किया है. जिसके बाद पेट्रोल डीजल कल सुबह से सस्ता हो जाएगा. इस समय केंद्र सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूलती है. मोदी सरकार के इस फैसले के बाद पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 27.90 रुपये और डीजल पर घटकर 21.80 रुपये रह जाएगा.
इस निर्णय के बाद पेट्रोल पर ५ रुपये काम हो जायेंगे एवं डीजल पर १० रुपये की कटौती होगी। मोदी सरकार के स निर्णय के बाद राज्यों पर भी वैट हटाने को लेकर दवाव बनेगा.
0 Comments