रोग मुक्त भारत अभियान का योग और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर महर्षि विद्या मंदिर स्कूल बरेली में आयोजित किया गया- आई.एन.ओ बरेली

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश से तथा आई.एन.ओ, सूर्या फाउंडेशन सहयोग द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रोग मुक्त भारत अभियान के तहत पूरे भारत में प्राकृतिक चिकित्सा व योग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में उत्तर प्रदेश बरेली में महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में प्रीति अग्रवाल (जोनल कोऑर्डिनेटर आई.एन.ओ, रूहेलखंड जोन उत्तर प्रदेश) और डॉ राजेंद्र योगी जी तथा डॉ दिनेश विश्वास जी (काया बंधु) के द्वारा योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। 

डॉ दिनेश विश्वास ने कहा कि भोजन में स्थानीय तथा मौसमी अनुकूल, मौसम अनुकूल खाद्य पदार्थ व फल, भोजन में कच्चे भोजन की मात्रा बढ़ाना, उपवास, प्राकृतिक खेती इन सब के द्वारा ही रोगों से मुक्ति संभव है इसके लिए हमें दृढ़ संकल्प के साथ नियमित जीवन में अपनाना होगा और कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य का आधार है और उसका प्रारंभ अपने स्वयं से करना है। 

राजेंद्र योगी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण विषय है हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छता सुंदर रखना इसके लिए स्वच्छता स्वच्छता मुख्य विषय है। स्वच्छता में भी हमारे घर का वातावरण स्वच्छ हो भोजन स्वच्छ हो जिसमें तले हुए पदार्थों से लेकर ज्यादा मसाले न हो। शरीर स्वच्छ और स्वस्थ रहें इसके लिए नियमित योगाभ्यास तथा योगाचार्य महेश चंद्र जी ने मेडिटेशन के विषय मन के स्वास्थ्य के सद साहित्य तथा संगति , स्वाध्याय सामाजिक कार्य में सक्रियता तथा आत्मा की संतुष्टि के लिए ध्यान योग तथा प्राणायाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा प्रतिभागियों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा विषय पर "कौन बनेगा स्वास्थ्य रक्षक" परीक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। के.डी. डेंटल क्लिनिक से डॉ दीपक अग्निहोत्री जी, डॉक्टर खुशबू सोंधी जी, द्वारा दंत परीक्षण व जांच की गई। इसमे स्कूल के प्रधानाचार्य जी व प्रबंधक सहित कुल 400 छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के साथ अध्यापक व अध्यापिकाओं की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments