भारत में लोकतंत्र को कामयाब बनाने के लिए संकल्पित है सम्यक पार्टी - प्रदेश अध्यक्ष

सम्यक पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक दारुल सफा विधायक निवास लखनऊ में संपन्न हुई। पार्टी की मीटिंग में संगठन को मजबूत करने तथा जिला स्तर से बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार पर चर्चा हुई। आगामी होने वाले निकाय चुनाव में सम्यक पार्टी की भूमिका पर भी चर्चा हुई।

बैठक में विस्तार से चर्चा करते हुए सम्यक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा जिन लोगों को प्रजातंत्र बनाए रखने में दिलचस्पी है जो लोग इस देश में लोकतंत्र को कामयाब बनाना  चाहते हैं वह लोग सम्यक पार्टी के साथ आ सकते हैं इस देश में एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पूर्णता लोकतांत्रिक पार्टी है यहां पर सिर्फ दिखावे के लिए नहीं अपितु वास्तविक लोकतंत्र जीवित है. न वंशवाद, न परिवारवाद छोटा से छोटा कार्यकर्ता सम्यक पार्टी में केंद्रीय नेतृत्व तक जा सकता है।


बैठक में सम्यक पार्टी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद विश्वकर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश पदाधिकारी, मंडल, जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने की।

Post a Comment

0 Comments