आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से व सूर्या फाउंडेशन और इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा महर्षि विद्या मंदिर बरेली, विद्यालय परिसर में योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 13.11.2022, दिन- रविवार, प्रातः 10:00 से 2:00 बजे के बीच किया गया।
यह शिविर उत्तर प्रदेश राज्य, जिला बरेली, निवासी प्रीति अग्रवाल, क्षेत्रीय संयोजक (रूहेलखंड जोन, उत्तर प्रदेश) तथा जिला संयोजक योगाचार्य, शिल्पी सिन्हा, डॉ संध्या शर्मा, योगाचार्य नमिता खरे, डॉ राजेन्द्र योगी, राज सिंह तथा मनजीत सिंह, डॉ दिनेश विश्वास, योगाचार्य लालाराम गंगवार, योगाचार्य सुषमा देवी, डॉ सुमित यादव, महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्रीमान आर. एल. सिंह व अन्य टीम मेम्बर्स के सहयोग से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार भी पधारे। डॉ अरुण कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम अभिभावकों और बच्चों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता पैदा करेगा। डॉ अरुण ने कार्यक्रम के संयोजक और विद्यालय की प्रशंसा भी की।



0 Comments